Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छात्र आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी की एंट्री, सरकार-छात्र वार्ता पर संशय बरकरार

    August 7, 2026

    चांडिल में एनएच-33 किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    August 7, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा मार्च आज, रांची में हाई अलर्ट; 1,000 पुलिसकर्मी तैनात

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छात्र आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी की एंट्री, सरकार-छात्र वार्ता पर संशय बरकरार
    • चांडिल में एनएच-33 किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
    • छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा मार्च आज, रांची में हाई अलर्ट; 1,000 पुलिसकर्मी तैनात
    • 8 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से हजारीबाग में दंपती की मौत
    • JPSC-JSSC आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित, छात्र ही रखेंगे सभी मांगें
    • लातेहार के मनिका प्रखंड कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें नाम की जांच और दावा-आपत्ति दर्ज
    • आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- के. राजू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने जताई नाराजगी, राजद ने दी सफाई
    Lead News

    झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने जताई नाराजगी, राजद ने दी सफाई

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 19, 2026No Comments135 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद महागठबंधन के भीतर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग और विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर खुलकर नाराजगी जताई है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए गठबंधन धर्म निभाने का दावा किया है।

    कांग्रेस ने उठाए क्रॉस वोटिंग के सवाल

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड में हॉर्सट्रेडिंग हुई है और विधायकों की खरीद-फरोख्त की गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे।

    दीपिका पांडेय सिंह ने आशंका जताई कि गठबंधन के सहयोगी दलों में से किसी दल की ओर से कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया गया हो सकता है। हालांकि उन्होंने किसी दल का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया, लेकिन राजद और भाकपा (माले) को लेकर सवाल खड़े किए।

    इरफान अंसारी ने जताई नाराजगी

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी चुनाव परिणामों को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि हार का दुख उतना नहीं है, जितना अपने लोगों द्वारा भरोसा तोड़े जाने का दर्द है।

    उन्होंने कहा कि चुनाव में जो कुछ हुआ, उससे यह संकेत मिलता है कि कहीं न कहीं विश्वास को ठेस पहुंची है। उन्होंने इशारों में कहा कि बाहर के विरोधियों से अधिक पीड़ा तब होती है, जब अपने ही साथ छोड़ दें।

    राजद ने आरोपों को किया खारिज

    कांग्रेस की नाराजगी के बीच राजद नेताओं ने एकजुट होकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी ने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है और इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी रही है।

    राजद कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि संगठनात्मक व्यवस्था और पार्टी अनुशासन के तहत काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान, विधायक दल के नेता और सदन के नेता के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाता है।

    उन्होंने कहा, “राजद का अपना संगठनात्मक ढांचा है। पार्टी का हर विधायक अनुशासन में रहकर काम करता है और नेतृत्व के निर्देशों का पालन करता है।”

    गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े रहने का दावा

    राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने भी कांग्रेस के आरोपों पर सीधे प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि राजद पूरी तरह महागठबंधन के साथ है और आगे भी गठबंधन की मजबूती के लिए काम करता रहेगा।

    उन्होंने कहा कि गठबंधन की बैठक हो चुकी है और पार्टी ने अपना पक्ष रख दिया है। भविष्य में जो भी निर्णय होगा, वह सामूहिक रूप से लिया जाएगा।

    राजनीतिक हलचल तेज

    राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस जहां सहयोगी दलों की भूमिका पर सवाल उठा रही है, वहीं राजद अपने ऊपर लगे संदेहों को खारिज करते हुए गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहा है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर महागठबंधन के भीतर और चर्चा हो सकती है। फिलहाल सभी की नजरें गठबंधन नेतृत्व की अगली रणनीति और संभावित बैठकों पर टिकी हुई हैं।

    इंडिया गठबंधन इरफान अंसारी कांग्रेस क्रॉस वोटिंग झारखंड राजनीति झारखंड राज्यसभा चुनाव दीपिका पांडेय सिंह महागठबंधन रांची न्यूज राजद राजनीतिक विवाद संजय प्रसाद यादव सुरेश पासवान हॉर्सट्रेडिंग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी की एंट्री, सरकार-छात्र वार्ता पर संशय बरकरार

    August 7, 2026

    चांडिल में एनएच-33 किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    August 7, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा मार्च आज, रांची में हाई अलर्ट; 1,000 पुलिसकर्मी तैनात

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    छात्र आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी की एंट्री, सरकार-छात्र वार्ता पर संशय बरकरार

    By Lok ChetnaAugust 7, 20260

    रांची: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में…

    चांडिल में एनएच-33 किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    August 7, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा मार्च आज, रांची में हाई अलर्ट; 1,000 पुलिसकर्मी तैनात

    August 7, 2026

    8 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से हजारीबाग में दंपती की मौत

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    छात्र आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी की एंट्री, सरकार-छात्र वार्ता पर संशय बरकरार

    August 7, 2026

    चांडिल में एनएच-33 किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    August 7, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा मार्च आज, रांची में हाई अलर्ट; 1,000 पुलिसकर्मी तैनात

    August 7, 2026

    8 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से हजारीबाग में दंपती की मौत

    August 7, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.