Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल के बाद दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा
    Lead News

    इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल के बाद दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 18, 2026No Comments116 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान से एक दिन पहले इंडिया गठबंधन ने लगातार दूसरे दिन मॉक ड्रिल कर अपनी एकजुटता और संख्या बल का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद गठबंधन नेताओं ने दावा किया कि झामुमो और कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है।

    गठबंधन नेताओं का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है। उनका दावा है कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है, जबकि इंडिया गठबंधन के पास दोनों सीटों पर जीत दर्ज कराने के लिए आवश्यक समर्थन मौजूद है।

    स्वास्थ्य कारणों से मॉक ड्रिल में नहीं पहुंचे हेमलाल मुर्मू

    बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो और झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल नहीं हुए। बताया गया कि हेमलाल मुर्मू हर्निया की समस्या से पीड़ित हैं और स्वास्थ्य कारणों से मॉक ड्रिल में हिस्सा नहीं ले सके। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भरोसा दिलाया है कि मतदान के दिन वह विधानसभा पहुंचकर अपना वोट देंगे।

    मॉक ड्रिल में किसे मिले कितने वोट

    बैठक के बाद मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को प्रथम वरीयता के 29 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को प्रत्यक्ष रूप से 25 वोट प्राप्त हुए। विधानसभा अध्यक्ष के समर्थन को जोड़ने पर यह संख्या 26 तक पहुंचती है।

    उन्होंने कहा कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है। उनके अनुसार एनडीए के पास केवल 25 वोट हैं, जबकि दूसरी वरीयता के वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जाने से उनकी जीत का रास्ता और आसान हो जाएगा।

    गठबंधन नेताओं ने जताया जीत का भरोसा

    झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मॉक ड्रिल ने स्पष्ट कर दिया है कि इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को पर्याप्त समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

    वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सभी विधायक गुरुवार को सुबह 11 बजे एक साथ विधानसभा पहुंचकर मतदान करेंगे। उन्होंने भी दोनों उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जताया।

    जीत के लिए 28 वोट जरूरी, गठबंधन के पास 56 का समर्थन

    राज्यसभा चुनाव में किसी उम्मीदवार की जीत के लिए 28 वोट आवश्यक हैं। वर्तमान संख्या बल के अनुसार इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 वोट हैं। इनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के चार और माले के दो विधायक शामिल हैं।

    सूत्रों के अनुसार झामुमो अपने प्रत्याशी बैजनाथ राम को कम से कम 30 प्रथम वरीयता वोट दिलाने की रणनीति पर काम कर रहा है, ताकि किसी संभावित वोट रद्द होने की स्थिति में भी जीत प्रभावित न हो। इसके बाद शेष वोट दूसरी वरीयता के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हस्तांतरित किए जा सकते हैं।

    दूसरी ओर एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी को जयराम महतो सहित कुल 25 वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि चुनाव का अंतिम परिणाम मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

    Baijnath Ram Congress Jharkhand Hemant Soren India alliance Jharkhand Jharkhand Politics Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 Jharkhand Rajya Sabha Polls JMM Parimal Nathwani Pradeep Yadav Pranav Jha Rajya Sabha Election News Ranchi News Supreeyo Bhattacharya
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026386

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026245

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026197

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026172
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20267

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.