Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, दक्षिणी झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    June 14, 2026

    पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख महिलाओं के खातों में जल्द आएगी अप्रैल माह की राशि

    June 14, 2026

    पीड़ित परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- चार मजदूरों की मौत हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, दक्षिणी झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
    • पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख महिलाओं के खातों में जल्द आएगी अप्रैल माह की राशि
    • पीड़ित परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- चार मजदूरों की मौत हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता
    • रांची में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, युवाओं ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
    • रांची के जगदीश सिंह बने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन रनर-अप, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
    • धुर्वा से लापता जुड़वां भाई करण-अर्जुन का नहीं मिला सुराग, जानकारी देने पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित
    • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- भारतीय नाविकों की मौत पर भी चुप है सरकार
    • झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, कारीगरों और किसानों के लिए खुलेंगे नए अवसर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » पीड़ित परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- चार मजदूरों की मौत हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता
    Lead News

    पीड़ित परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- चार मजदूरों की मौत हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 14, 2026No Comments136 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़ : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को रामगढ़ के अरगड्डा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने बंद पड़ी खदान में जहरीली गैस के कारण हुई चार मजदूरों की मौत के मामले का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मृतक देवा बेदिया, डबलू बेदिया, किशोर रवानी और आशीष घटवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    परिजनों से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चार गरीब मजदूरों की असमय मौत बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि मृतकों में देवा बेदिया और डबलू बेदिया चाचा-भतीजा थे। वहीं आशीष घटवार की पत्नी गर्भवती है, जबकि डबलू बेदिया अपने पीछे पत्नी और एक बच्ची को छोड़ गए हैं। देवा बेदिया और किशोर रवानी अविवाहित थे।

    “यह सिर्फ हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता”

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बंद खदान में एक व्यक्ति को बचाने गए चार लोगों की दम घुटने से मौत केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बंद खदानों की सुरक्षा, घेराबंदी और लोगों की आवाजाही रोकना जिला प्रशासन तथा सीसीएल की जिम्मेदारी है, तो ऐसी घटना कैसे हुई।

    उन्होंने कहा कि हादसे के बाद सामने आ रही जानकारियां और भी गंभीर हैं। यदि बचाव कार्य के नाम पर पैसे वसूलने और गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के आरोप सही हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग

    बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या जिम्मेदारी तय होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    उन्होंने मृतक परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की। उनके अनुसार, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय करना आवश्यक है।

    अवैध खनन पर उठाए सवाल

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि इलाके में बड़ी संख्या में अवैध सुरंगनुमा कूप बनाकर कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

    विस्थापन और बेरोजगारी की समस्या भी उठी

    मुलाकात के दौरान ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों ने बताया कि विस्थापन के कारण उनकी जमीन चली गई है और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं। उनका कहना था कि आर्थिक मजबूरियों के कारण लोग जोखिम उठाकर कोयला खनन से जुड़े कार्य करने को विवश होते हैं।

    पीड़ित परिवारों ने सीसीएल से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रोजगार और पुनर्वास की समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई।

    Argadda Mine Incident Babulal Marandi CCL News Coal Mine Accident Coal Mining News Compensation Demand illegal coal mining Jharkhand News Jharkhand Politics Leader of Opposition Jharkhand Mine Accident Jharkhand Ramgarh Coal Mine Ramgarh Mine Accident Ramgarh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, दक्षिणी झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    June 14, 2026

    पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख महिलाओं के खातों में जल्द आएगी अप्रैल माह की राशि

    June 14, 2026

    रांची में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, युवाओं ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Lead News

    लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, दक्षिणी झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    By Lok ChetnaJune 14, 2026112

    रांची : दक्षिणी झारखंड के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

    पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख महिलाओं के खातों में जल्द आएगी अप्रैल माह की राशि

    June 14, 2026

    पीड़ित परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- चार मजदूरों की मौत हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता

    June 14, 2026

    रांची में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, युवाओं ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, दक्षिणी झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    June 14, 2026

    पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख महिलाओं के खातों में जल्द आएगी अप्रैल माह की राशि

    June 14, 2026

    पीड़ित परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- चार मजदूरों की मौत हादसा नहीं, व्यवस्था की विफलता

    June 14, 2026

    रांची में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, युवाओं ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 14, 2026
    Bihar

    बेगूसराय सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे अधिकारी

    June 12, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारी तेज, पटना में 95 केंद्रों पर 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    June 11, 2026

    फाइनेंस कंपनी कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

    June 9, 2026

    आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    June 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.