Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे मिला युवक का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    छड़वा डैम के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    लापता बच्चों के नाम पर ठगी की कोशिश, हैदराबाद से आया कॉल; हटिया स्टेशन के 3 घंटे के सीसीटीवी ब्लैक स्पॉट ने बढ़ाई चिंता

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे मिला युवक का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
    • छड़वा डैम के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
    • लापता बच्चों के नाम पर ठगी की कोशिश, हैदराबाद से आया कॉल; हटिया स्टेशन के 3 घंटे के सीसीटीवी ब्लैक स्पॉट ने बढ़ाई चिंता
    • संजय आनंदराव लाठकर डीजी रैंक में इंपैनल, केंद्र सरकार ने 33 आईपीएस अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • आकांक्षा फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 497 में 175 विद्यार्थी सफल
    • शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 3 साल से एक ही कार्यालय में जमे लिपिकों का होगा तबादला
    • झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, रांची समेत कई जिलों में बारिश, 19 जून तक येलो अलर्ट जारी
    • मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, बीएलओ को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, बीएलओ को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित
    Godda

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, बीएलओ को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 14, 2026No Comments100 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया के निर्देश पर पौड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई स्तरों पर गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आईं।

    शनिवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी ने पौड़ैयाहाट क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, निर्वाचन प्रपत्रों के संधारण, बूथ स्तरीय गतिविधियों तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 39 पर कार्यरत बूथ लेवल ऑफिसर की ओर से निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

    सुपरवाइजर को निलंबित करने का निर्देश

    निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर अपने कार्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। इसके अलावा निर्वाचन कार्यों के प्रति उनकी गंभीर उदासीनता भी सामने आई। मामले को गंभीर मानते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।

    बीडीओ और सीओ से भी मांगा गया स्पष्टीकरण

    समीक्षा के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, पौड़ैयाहाट तथा अतिरिक्त एईआरओ सह अंचलाधिकारी निर्वाचन संबंधी कार्यों में अपेक्षित गंभीरता और रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसे देखते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया गया है।

    निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

    उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो।

    भविष्य में भी जारी रहेगा निरीक्षण

    उप निर्वाचन पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में भी लगातार निरीक्षण किए जाएंगे। यदि किसी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही या कार्य में ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न कराना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं प्रभावी बनी रहे।

    BLO Notice Booth Level Officer DEO Godda election commission Election Department election news Electoral Roll Update Godda Administration Godda News Jharkhand News Kanchan Kumari Bhudolia Poreyahat News Special Intensive Revision voter list revision
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे मिला युवक का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    छड़वा डैम के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    लापता बच्चों के नाम पर ठगी की कोशिश, हैदराबाद से आया कॉल; हटिया स्टेशन के 3 घंटे के सीसीटीवी ब्लैक स्पॉट ने बढ़ाई चिंता

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Lead News

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे मिला युवक का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    By Lok ChetnaJune 14, 2026117

    रांची : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव…

    छड़वा डैम के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    लापता बच्चों के नाम पर ठगी की कोशिश, हैदराबाद से आया कॉल; हटिया स्टेशन के 3 घंटे के सीसीटीवी ब्लैक स्पॉट ने बढ़ाई चिंता

    June 14, 2026

    संजय आनंदराव लाठकर डीजी रैंक में इंपैनल, केंद्र सरकार ने 33 आईपीएस अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे मिला युवक का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    छड़वा डैम के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    लापता बच्चों के नाम पर ठगी की कोशिश, हैदराबाद से आया कॉल; हटिया स्टेशन के 3 घंटे के सीसीटीवी ब्लैक स्पॉट ने बढ़ाई चिंता

    June 14, 2026

    संजय आनंदराव लाठकर डीजी रैंक में इंपैनल, केंद्र सरकार ने 33 आईपीएस अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    Bihar

    बेगूसराय सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे अधिकारी

    June 12, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारी तेज, पटना में 95 केंद्रों पर 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    June 11, 2026

    फाइनेंस कंपनी कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

    June 9, 2026

    आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    June 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.