Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम चुनाव हिंसा मामले में चार आरोपी फिर गिरफ्तार, जेल से रिहा होते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 5, 2026

    भाजपा से के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

    June 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नगर निगम चुनाव हिंसा मामले में चार आरोपी फिर गिरफ्तार, जेल से रिहा होते ही पुलिस ने लिया हिरासत में
    • भाजपा से के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल
    • जामताड़ा पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
    • 9 साल से फरार आरोपी लक्ष्मण लोहार गिरफ्तार, पुल निर्माण स्थल पर रंगदारी मांगने की भी सूचना
    • निंबू पहाड़ अवैध खनन मामले की जांच अब दिल्ली से करेगी CBI, बढ़ सकता है जांच का दायरा
    • पतरातू मार्ग पर रिडक्शन कोयला लदा 22 चक्का हाईवा पलटा, कथित अवैध कारोबार पर उठे गंभीर सवाल
    • रांची में बनेंगे 10 नए स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट, जाम मुक्त शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
    • रांची से 12 साल के जुड़वां भाई चार दिनों से लापता, परिवार बेहाल; धुर्वा पुलिस ने शुरू की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » पतरातू मार्ग पर रिडक्शन कोयला लदा 22 चक्का हाईवा पलटा, कथित अवैध कारोबार पर उठे गंभीर सवाल
    Lead News

    पतरातू मार्ग पर रिडक्शन कोयला लदा 22 चक्का हाईवा पलटा, कथित अवैध कारोबार पर उठे गंभीर सवाल

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 5, 2026Updated:June 5, 2026No Comments123 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रिडक्शन कोयला लदा एक 22 चक्का हाईवा असंतुलित होकर पलट गया। यह हादसा सौंदा डी-पतरातू मुख्य मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे हुआ। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बिजली के पोल को क्षति पहुंचने से आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवा संख्या जेएच02 बीसी 2054 घाटो क्षेत्र से रिडक्शन कोयला लेकर पतरातू रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान सौंदा डी स्थित अंबेडकर भवन के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

    सड़क पर बिखर गया कोयला, चालक सुरक्षित

    दुर्घटना के बाद हाईवा पर लदा रिडक्शन कोयला सड़क किनारे बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक टेकलाल महतो को वाहन से बाहर निकाला। चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    वहीं, बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को बदलने और आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गई।

    हादसे के बाद रिडक्शन कोयला कारोबार पर उठे सवाल

    हादसे के बाद क्षेत्र में रिडक्शन कोयले के परिवहन और कारोबार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पतरातू रेलवे साइडिंग के आसपास लंबे समय से रिडक्शन कोयले की खरीद-बिक्री और उपयोग का अवैध नेटवर्क संचालित हो रहा है।

    आरोप है कि कम कीमत पर खरीदे गए रिडक्शन कोयले को अन्य कोयले में मिलाकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और बाहरी फैक्ट्रियों तक भेजा जाता है, जिससे जुड़े लोगों को भारी आर्थिक लाभ होता है।

    संरक्षण को लेकर उठ रहे सवाल

    स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटो से पतरातू तक रिडक्शन कोयला ढोने वाले भारी वाहनों की आवाजाही लगातार होती रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि यह कारोबार अवैध है तो यह कब से चल रहा है और इसके पीछे किसका संरक्षण है।

    हादसे के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का मानना है कि मामले की गहन जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए।

    निष्पक्ष जांच की मांग

    दुर्घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि रिडक्शन कोयले का अवैध परिवहन या कारोबार हो रहा है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर दुर्घटना की जांच की जा रही है, जबकि बिजली विभाग प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द सामान्य विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    नगर निगम चुनाव हिंसा मामले में चार आरोपी फिर गिरफ्तार, जेल से रिहा होते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 5, 2026

    भाजपा से के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

    June 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Giridih

    नगर निगम चुनाव हिंसा मामले में चार आरोपी फिर गिरफ्तार, जेल से रिहा होते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

    By Lok ChetnaJune 5, 2026123

    गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान हुई हिंसा और गोलीबारी से जुड़े…

    भाजपा से के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

    June 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

    June 5, 2026

    9 साल से फरार आरोपी लक्ष्मण लोहार गिरफ्तार, पुल निर्माण स्थल पर रंगदारी मांगने की भी सूचना

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नगर निगम चुनाव हिंसा मामले में चार आरोपी फिर गिरफ्तार, जेल से रिहा होते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 5, 2026

    भाजपा से के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

    June 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

    June 5, 2026

    9 साल से फरार आरोपी लक्ष्मण लोहार गिरफ्तार, पुल निर्माण स्थल पर रंगदारी मांगने की भी सूचना

    June 5, 2026
    Bihar

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 10 की मौत की आशंका, 20 से अधिक का रेस्क्यू

    June 4, 2026

    पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, गार्ड और युवकों के विवाद के बाद चली गोली

    June 3, 2026

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026

    समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, 14 लोगों की नाव पलटी, 2 की मौत और 5 लापता

    May 28, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.