Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जामताड़ा रेलवे साइडिंग के मजदूरों ने डीसी से लगाई गुहार, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप

    June 3, 2026

    रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मना कर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहे शव

    June 3, 2026

    झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी! किराये में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, रांची से पटना का किराया पहुंच सकता है 600 रुपये

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जामताड़ा रेलवे साइडिंग के मजदूरों ने डीसी से लगाई गुहार, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप
    • रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मना कर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहे शव
    • झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी! किराये में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, रांची से पटना का किराया पहुंच सकता है 600 रुपये
    • गिरिडीह में घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
    • 13 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, पलामू-गढ़वा में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
    • पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, गार्ड और युवकों के विवाद के बाद चली गोली
    • खाद्य वितरण प्रणाली में तकनीक आधारित निगरानी बढ़ेगी, शहरी श्रमिकों के लिए नए दाल-भात केंद्र खोलने के निर्देश
    • झारखंड और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंबित 6500 करोड़ रुपये जारी करने की मांग उठाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी! किराये में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, रांची से पटना का किराया पहुंच सकता है 600 रुपये
    Lead News

    झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी! किराये में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, रांची से पटना का किराया पहुंच सकता है 600 रुपये

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 3, 2026No Comments131 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड में बस से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। डीजल की बढ़ती कीमतों, टॉल टैक्स में वृद्धि और परिचालन खर्च बढ़ने के कारण झारखंड बस ओनर एसोसिएशन ने निजी बसों के किराये में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव परिवहन विभाग को सौंप दिया है।

    यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो राज्य के भीतर संचालित बसों के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसों का किराया भी बढ़ जाएगा।

    परिवहन सचिव को सौंपा गया प्रस्ताव

    झारखंड बस ओनर एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि किराया संशोधन का प्रस्ताव परिवहन सचिव को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कई मार्गों पर टॉल प्लाजा की संख्या बढ़ने से बस संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

    उनका कहना है कि वर्तमान किराये पर बसों का संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है, इसलिए किराये में वृद्धि आवश्यक हो गई है।

    4 जून को होगी बस मालिकों की अहम बैठक

    किराया बढ़ोतरी के मुद्दे पर 4 जून को बस मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 15 से 20 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो रांची से जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, गढ़वा, डालटनगंज, गुमला, सिमडेगा, चतरा समेत कई प्रमुख रूटों पर यात्रा महंगी हो जाएगी।

    बस संचालकों का कहना है कि कोडरमा रूट की कुछ बसों में फिलहाल मौखिक रूप से किराया बढ़ाया गया है, जबकि अन्य रूटों के लिए बैठक के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

    2008 के बाद पहली बार हो सकता है किराया संशोधन

    गौरतलब है कि झारखंड में वर्ष 2008 के बाद से बस किराये में कोई औपचारिक बढ़ोतरी नहीं की गई है। दूसरी ओर बिहार सरकार पहले ही बस किराये में वृद्धि कर चुकी है। इसके कारण बिहार से आने-जाने वाली कई बसों में पहले से बढ़ा हुआ किराया लिया जा रहा है।

    अब झारखंड के भीतर संचालित बस सेवाओं के किराये में भी संशोधन की तैयारी शुरू हो गई है।

    रांची से पटना और कोलकाता का सफर हो सकता है महंगा

    बस संचालकों के अनुसार वर्तमान में रांची से पटना का सामान्य बस किराया करीब 500 रुपये है। प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू होने के बाद यह बढ़कर लगभग 600 रुपये तक पहुंच सकता है।

    इसी तरह रांची से कोलकाता का किराया भी करीब 600 रुपये तक हो सकता है। हालांकि किराया बसों की श्रेणी, सीट व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

    यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

    यदि किराया बढ़ोतरी को मंजूरी मिलती है तो रोजाना बस से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। अब सभी की नजर 4 जून को होने वाली बस मालिकों की बैठक और परिवहन विभाग के फैसले पर टिकी हुई है।

    झारखंड न्यूज झारखंड परिवहन समाचार झारखंड बस ओनर एसोसिएशन झारखंड बस किराया टॉल टैक्स डीजल कीमत परिवहन विभाग बस किराया बढ़ोतरी बस यात्रा महंगी रांची बस समाचार रांची से कोलकाता बस रांची से पटना बस किराया
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    जामताड़ा रेलवे साइडिंग के मजदूरों ने डीसी से लगाई गुहार, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप

    June 3, 2026

    रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मना कर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहे शव

    June 3, 2026

    गिरिडीह में घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Jamtara

    जामताड़ा रेलवे साइडिंग के मजदूरों ने डीसी से लगाई गुहार, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप

    By Lok ChetnaJune 3, 2026123

    जामताड़ा : रेलवे साइडिंग में कार्यरत मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कथित आर्थिक शोषण…

    रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मना कर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहे शव

    June 3, 2026

    झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी! किराये में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, रांची से पटना का किराया पहुंच सकता है 600 रुपये

    June 3, 2026

    गिरिडीह में घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    June 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जामताड़ा रेलवे साइडिंग के मजदूरों ने डीसी से लगाई गुहार, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप

    June 3, 2026

    रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मना कर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहे शव

    June 3, 2026

    झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी! किराये में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, रांची से पटना का किराया पहुंच सकता है 600 रुपये

    June 3, 2026

    गिरिडीह में घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    June 3, 2026
    Bihar

    पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, गार्ड और युवकों के विवाद के बाद चली गोली

    June 3, 2026

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026

    समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, 14 लोगों की नाव पलटी, 2 की मौत और 5 लापता

    May 28, 2026

    पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल; परसा बाजार के पास हुई घटना से यात्रियों में दहशत

    May 26, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.