Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते
    • जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर
    • ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
    • झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा
    • पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक
    • एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार, सारंडा से कोल्हान तक बढ़ा मेगा ऑपरेशन
    • जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी हो, जिला प्रशासन खुद संभाले आयोजन की जिम्मेदारी- कैलाश यादव
    • रांची नगर निगम की बड़ी राहत: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10% तक का डिस्काउंट, सिर्फ 5 दिन बाकी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » जेटेट भाषा विवाद पर सरकार का बड़ा फैसला, पांच मंत्रियों की कमेटी गठित
    Lead News

    जेटेट भाषा विवाद पर सरकार का बड़ा फैसला, पांच मंत्रियों की कमेटी गठित

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 9, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर चल रहे भाषा विवाद पर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने जेटेट नियमावली में शामिल जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की समीक्षा के लिए पांच मंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है।

    कैबिनेट से जेटेट नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। गठित समिति विभिन्न जिलों में निर्धारित जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की समीक्षा करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति यह तय करेगी कि किन भाषाओं को नियमावली में शामिल रखा जाए और किन्हें हटाया जाए। सरकार ने कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

    राधा कृष्ण किशोर बनाए गए संयोजक

    सरकार की ओर से गठित इस समिति में तीनों सहयोगी दलों के मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें झामुमो और कांग्रेस के दो-दो मंत्री जबकि राजद के एक मंत्री को जगह दी गई है।

    समिति में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को संयोजक बनाया गया है। वहीं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को सदस्य बनाया गया है।

    क्या है जेटेट भाषा विवाद

    जेटेट नियमावली में जिलावार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं का निर्धारण किया गया है। अभ्यर्थियों को संबंधित जिले में निर्धारित भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन कर परीक्षा देनी होगी।

    विवाद इस बात को लेकर खड़ा हुआ कि भोजपुरी, मगही और अंगिका जैसी भाषाओं को कई जिलों की क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल नहीं किया गया। पलामू क्षेत्र में भोजपुरी और मगही को शामिल करने की मांग की जा रही है, जबकि संताल परगना में अंगिका को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग उठ रही है।

    कैबिनेट बैठक में भी उठा था मुद्दा

    भाषा विवाद को लेकर सरकार के भीतर भी मतभेद सामने आए थे। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट बैठक में इस विषय पर आपत्ति जताई थी। इसी कारण एक बार नियमावली पर फैसला टाल दिया गया था।

    बाद में दूसरी कैबिनेट बैठक में नियमावली को मंजूरी दी गई, लेकिन विवाद के समाधान के लिए मंत्रियों की समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

    10 साल बाद आयोजित होगी जेटेट परीक्षा

    झारखंड में जेटेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की है। संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा जुलाई तक आयोजित हो सकती है।

    गौरतलब है कि राज्य में लगभग 10 साल बाद जेटेट परीक्षा आयोजित होने जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    Deepika Pandey Singh JAC Jharkhand Jharkhand education news Jharkhand JTET JTET Exam 2026 JTET Language Dispute JTET News JTET Rules Radhakrishna Kishore अंगिका भाषा भोजपुरी विवाद
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    By Lok ChetnaJune 26, 2026134

    रांची: बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा की मेजबानी में आयोजित सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में…

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026

    झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026

    झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा

    June 26, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.