रांची : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत दो अधिकारियों को ‘सीनियर टाइम स्केल’ का लाभ देने का निर्णय लिया है।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विकास कुमार पांडेय और सादिक अनवर रिजवी को सीनियर टाइम स्केल के वेतनमान में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों को अब पे मैट्रिक्स लेवल-11 का वेतनमान मिलेगा।
सेवा अभिलेख में होगी प्रविष्टि
राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश की प्रति पुलिस मुख्यालय समेत सभी संबंधित विभागों को भेज दी है। निर्देश दिया गया है कि दोनों अधिकारियों के सेवा अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टि करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों के मनोबल को मिलेगा बढ़ावा
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे न केवल अधिकारियों के करियर में प्रगति होगी, बल्कि विभागीय कार्यशैली और सेवा शर्तों में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

