Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में बनेगा उन्नत चालक प्रशिक्षण संस्थान: 22 करोड़ की स्वीकृति, भारी वाहन चालकों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

    March 28, 2026

    जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा ने की बजरंगबली की पूजा, गोलमुरी अखाड़ा में लिया आशीर्वाद

    March 28, 2026

    असम चुनाव में झामुमो की एंट्री: कोकराझाड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली जनसभा, 21 सीटों पर दांव

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जमशेदपुर में बनेगा उन्नत चालक प्रशिक्षण संस्थान: 22 करोड़ की स्वीकृति, भारी वाहन चालकों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण
    • जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा ने की बजरंगबली की पूजा, गोलमुरी अखाड़ा में लिया आशीर्वाद
    • असम चुनाव में झामुमो की एंट्री: कोकराझाड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली जनसभा, 21 सीटों पर दांव
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन
    • हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप
    • धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव: हालात बिगड़ने पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग, इलाके में तनाव
    • रांची में बंद घर में 16 लाख की चोरी: ताला तोड़कर जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर
    • जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आज उद्घाटन: पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण, दिल्ली-NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप
    Hazaribagh

    हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMarch 28, 2026No Comments64 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की गंभीर घटनाएं सामने आईं। एक घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

    जुलूस के दौरान विवाद में हत्या

    पहली घटना पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव की है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान गदोखर के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40) की भुजाली से हत्या कर दी गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान दो युवक एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे। रामा साव ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा, जिस पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों युवकों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।

    पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Sheikh Bhikhari Medical College and Hospital भेज दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    दूसरी घटना में चाकू मारकर किया घायल

    दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा गोलंबर के पास हुई, जहां को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी और ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर चाकू से हमला किया गया।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत Aarogyam Hospital में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

    जमीन विवाद का एंगल भी सामने

    सूत्रों के अनुसार, मुकेश सिंह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने उनसे नाचने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपी प्रणय कुमार उर्फ राजू सिंह उर्फ राजू थोथा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

    घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और घायल को बचाया।

    पुलिस जांच तेज

    कोर्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    कोर्रा थाना चाकू हमला झारखंड क्राइम न्यूज पेलावल थाना रामनवमी हिंसा हजारीबाग खबर हत्या मामला
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    जमशेदपुर में बनेगा उन्नत चालक प्रशिक्षण संस्थान: 22 करोड़ की स्वीकृति, भारी वाहन चालकों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

    March 28, 2026

    जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा ने की बजरंगबली की पूजा, गोलमुरी अखाड़ा में लिया आशीर्वाद

    March 28, 2026

    असम चुनाव में झामुमो की एंट्री: कोकराझाड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली जनसभा, 21 सीटों पर दांव

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Jharkhand

    जमशेदपुर में बनेगा उन्नत चालक प्रशिक्षण संस्थान: 22 करोड़ की स्वीकृति, भारी वाहन चालकों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

    By Lok ChetnaMarch 28, 202659

    रांची: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में भारी वाहन चालकों के लिए उन्नत…

    जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा ने की बजरंगबली की पूजा, गोलमुरी अखाड़ा में लिया आशीर्वाद

    March 28, 2026

    असम चुनाव में झामुमो की एंट्री: कोकराझाड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली जनसभा, 21 सीटों पर दांव

    March 28, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन

    March 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जमशेदपुर में बनेगा उन्नत चालक प्रशिक्षण संस्थान: 22 करोड़ की स्वीकृति, भारी वाहन चालकों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

    March 28, 2026

    जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा ने की बजरंगबली की पूजा, गोलमुरी अखाड़ा में लिया आशीर्वाद

    March 28, 2026

    असम चुनाव में झामुमो की एंट्री: कोकराझाड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली जनसभा, 21 सीटों पर दांव

    March 28, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन

    March 28, 2026
    Bihar

    बिहार के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, सप्ताह में एक दिन गाना हुआ अनिवार्य

    March 26, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन पर बवाल: दाल-दही में मिले कीड़े, IRCTC पर 10 लाख और वेंडर पर 50 लाख जुर्माना

    March 26, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

    March 24, 2026

    चैत्र छठ 2026 की शुरुआत: नहाय-खाय से आरंभ महापर्व, जानें चार दिनों की पूरी पूजा विधि और महत्व

    March 22, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.